कुडू: लोहरदगा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीते, जिले का नाम रोशन किया
Kuru, Lohardaga | Dec 23, 2024 उड़ीसा के झालसुगड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नेशनल कराटे फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खुली कराटे प्रतियोगिता 2024 में सोमवार शाम 5:30 बजे जिला कराटे संघ लोहरदगा के खिलाड़ियों ने झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल 16 पदक जीतने में सफलता पाई है।