कुडू: कुडू थाने में मामला दर्ज, व्हाट्सएप पर एडिट की हुई आपत्तिजनक तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल कर रहे साइबर अपराधी
Kuru, Lohardaga | Dec 24, 2024 अब आप भी सावधान हो जाइए"। यह मैसेज हर उस शख्स के लिए है जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करता है। आपकी तस्वीर को आपत्तिजनक एडिटिंग कर साइबर अपराधी आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला मंगलवार शाम लगभग 5 बजे कुडू थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। जिसमें एक लड़के की तस्वीर को महिला की आपत्तिनजक तस्वीर के साथ एडिट कर साइबर अपराधी ने ब्लैकमेल करने का किया प्रयास।