गिरिडीह: टावर चौक पर पुलिस जवान की गुंडागर्दी, वाहन चालक के साथ की बदसलूकी कैमरे में कैद
एक पुलिस जवान की एक वाहन चालक के साथ गुंडागर्दी का दृश्य शुक्रवार को करीब साढ़े 9 बजे टावर चौक पर कैमरे में कैद हुई। यहां गलती से नो इंट्री में एक राजस्थान नंबर का ट्रेलर घुस गया। जिसके बाद ट्रेफिक पोस्ट पर तैनात जवान ने ट्रेलर को रोककर चालक की जमकर कर धुनाई कर दी। वह गुस्से में वाहन के केबिन का शीशा भी फोड़ दिया।