गिरिडीह: सिहोडीह में टोटो चालक की टक्कर से नंदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी नंदनी कुमारी को टोटो चालक ने ठोकर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। शुक्रवार को 12 बजे सदर अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। बताया गया कि मनोज दास की 18 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी बाजार की ओर आ रही थी। तभी बरगंडा उसरी पुल पर टोटो वाले ने पीछे से इसे धक्का मार दिया। इस दौरान नंदनी को सर ओर नाक में गंभीर चोट आया है।