गिरिडीह: कांग्रेस सह प्रभारी बेला प्रसाद व जिला प्रभारी जेपी पटेल ने गिरिडीह में नेताओं संग की बैठक
कांग्रेस के सह राज्य प्रभारी बेला प्रसाद और गिरिडीह कांग्रेस के जिला प्रभारी जेपी पटेल शुक्रवार को 1 बजे गिरिडीह नया परिषदन भवन पहुंचे और पार्टी नेताओ के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक मे जिलाध्यक्ष धनजय सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के साथ डॉक्टर समीर राज चौधरी, चंद्रिका महत्था, राजेश तुरी समेत कई नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए।