गिरिडीह: मोंगिया स्टील के निदेशक युवा उद्यमी बलविंदर सिंह को आईआईएम लखनऊ ने किया सम्मानित
मोंगिया स्टील कंपनी के निदेशक एवं युवा उद्यमी बलविंदर सिंह को देश की प्रतिष्ठित प्रबंधकीय संस्थान आईआईएम लखनऊ ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित कर एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट प्रोगाम इन सेल्स एंड मार्केटिंग लीडरशिप में सम्मानित किया है। शुक्रवार को 3 बजे टुंडी रोड स्थित कंपनी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।