गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में लगाया जनता दरबार, सुनीं आमजनों की शिकायतें
उपायुक्त ने शुक्रवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में जनता दरबार लगाकर आमजनों की शिकायतों को सुना। त्वरित निराकरण को लेकर इन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब सैकड़ों से ज्यादा लोगों से उपायुक्त ने मिलकर सुनी समस्या।।