गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने सदर एसडीओ और नगर थाना में दिया आवेदन
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा शुक्रवार को 3 बजे सदर एसडीओ और नगर थाना में आवेदन दिया गया।इस दौरान नवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में आयोजित हो रहे गरबा डांडिया में फिल्मी और परंपरा के विपरीत गानों और नृत्यों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की गई।साथ ही गरबा डांडिया स्थल पर पूर्ण नशा पर प्रतिबंध।