
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का मदननगर-धरमपुर इलाका शुक्रवार तड़के अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भूमि अधिग्रहण और प्रशासनिक सर्वे का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जोरदार हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में DSP राजेश जोशी समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई महिला जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, लेकिन तड़के हुई अचानक प्रशासनिक कार्रवाई से माहौल बिगड़ गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव को देखते हुए अधिग्रहण की कार्रवाई रोक दी गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 5 जिलों की पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है और पूरा इलाका छावनी में बदल चुका है। #SurajpurNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #SurajpurPolice #LandAcquisition #Pratappur #Ambikapur #CGNews #PoliceAttacked #CrimeNews #LatestUpdates #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 24, 2026
बहराइच: दबंग महिला ने पुलिसकर्मी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल #Bahraich #PoliceAttacked #UPNews #ViralVideo
Uttar Pradesh, India | Apr 1, 2026