Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
ravikumarsoni5869
सुरसंड CHC में चौथे दिन भी ANM का हल्लाबोल! भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर आर-पार की लड़ाई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद!
Dumra, Sitamarhi
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
सुरसंड CHC में चौथे दिन भी ANM का हल्लाबोल! भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर आर-पार की लड़ाई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद! वरीय पदाधिकारीयों से निष्पक्ष जांच की मांग #SursandNews #SitamarhiNews #BiharNews #ANMProtest #CHCSursand #HealthDepartment #Corruption #महिला_उत्पीड़न #सुरसंड #सीतामढ़ी
Dumra, Sitamarhi | Nov 2, 2026
मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, एक की मौत और कई घायल! इलाके में मची चीख-पुकार, मचा हड़कंप! #Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #GasPipelineBlast #BreakingNews #BiharBreaking #गोबरसाही #मुजफ्फरपुर #गैसपाइपलाइनधमाका #बिहारन्यूज #BNPNews #SitamarhiNewsTak
Dumra, Sitamarhi | Nov 2, 2026
सुरसंड नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड की बैठक में आवास योजना पर गरमाया माहौल, अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी से किए तीखे सवाल! #Sursand #SitamarhiNews #AwasYojana #NagarPanchayat #BiharNews #BNPNews #सीतामढ़ी #सुरसंड
Dumra, Sitamarhi | Nov 2, 2026
वीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य संगीत संध्या का आयोजन, लोकगायिका विजया भारती की प्रस्तुति ने बांधा समां नेपाल के वीरगंज में भारतीय महावाणिज्य दूतावास एवं ICCR के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम वीरगंज (नेपाल)। भारतीय राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवमय 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नेपाल के वीरगंज स्थित आदर्शनगर सभागार में भव्य संगीत स्वर संध्या का आयोजन किया गया। भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज एवं इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की प्रख्यात लोकगायिका विजया भारती एवं उनके समूह ने विभिन्न प्रादेशिक भाषाओं में गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभागार को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बुद्धि प्रसाद पंत (हरि पंत) ने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल और भारत केवल सामान्य पड़ोसी राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पारिवारिक आत्मीयता की मजबूत नींव पर आधारित हैं। दशहरा, दीपावली, छठ और होली जैसे पर्व-त्योहार दोनों देशों की साझा परंपराओं और सांस्कृतिक निकटता के जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल की भूमि का उपयोग किसी भी पड़ोसी राष्ट्र के अहित में नहीं होना चाहिए। वहीं, भारतीय महावाणिज्यदूत महामहिम देवी सहाय मीणा ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पहचान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी की लड़ाई में इस गीत ने लोगों को प्रेरित किया और स्वतंत्रता संग्राम में अनेक बलिदानों एवं योगदानों का साक्षी बना। आज भी यह गीत प्रत्येक भारतीय की अंतरात्मा में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है। कार्यक्रम के दौरान नेपाल-भारत की ऐतिहासिक मित्रता और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए ‘नेपाल-भारत मित्रता अमर रहे, जय नेपाल, जय हिंद’ के उद्घोष से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम का कुशल संचालन वाणिज्यदूत मनीष दास ने किया। आयोजन में वाणिज्यदूत मनीष दूधपुरी, संजय एवं अजय जैन की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर पर्सा एवं बारा जिले के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम, उपाध्यक्ष माधव राजपाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक बैद, चंद्र किशोर झा, प्रेमचंद गोयल, डॉ. अशोक दास, डॉ. देवेश चंद पाठक, डॉ. सुषमा द्विवेदी, कीर्ति अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, मंजरी श्रेष्ठ, नवलक्ष्मी शर्मा, माधुरी महतो, सुस्मिता यादव, नीलम सिंह राठौर, जगदीश रूंगटा, संगीता रूंगटा, जयप्रकाश खेतान, नरोत्तम पांडेय, नीलम व्याहुत, रेणुका गिरी, रितिका जायसवाल, पिया सिंह, रमेश शर्मा, समृद्धि आनंद, गोविंद, लायन आरएस खेतान, उज्ज्वल पत्रकार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, संगीत प्रेमियों, महिला-पुरुषों और संचार प्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी रही। लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा सभागार उत्साह, उमंग और देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम ने नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
Dumra, Sitamarhi | Nov 2, 2026
विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : जिलाधिकारी कायाकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं अन्य संस्थानों की आधारभूत संरचनाओं का मिशन मोड में हो रहा सुदृढ़ीकरण सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है, ताकि इनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिनसे सीतामढ़ी की आधारभूत संरचनाओं को मजबूती मिलेगी। उक्त बातें जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने आज विमर्श सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित कायाकल्प अभियान के तहत शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ कल्याण विभाग तथा आईसीडीएस से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के व्यापक सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक कुल 2758 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा 440 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 218 स्वास्थ्य संस्थानों तथा शिक्षा विभाग द्वारा 267 विद्यालयों में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं, जिले के कुल 3788 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 1862 केंद्रों में रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इस अभियान के तहत जिले में 258 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की गई है। इसके तहत अब तक 199 आंगनबाड़ी केंद्रों को उनके नजदीक स्थित सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। इससे बच्चों को विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने डुमरा प्रखंड के मुरादपुर में लगभग 543 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां सीता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है तथा इसके पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 30 अगस्त 2027 है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 900 घरों में सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वहीं, स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएनजी योजना के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के लगभग 400 घरों में खाना बनाने के लिए पीएनजी गैस का उपयोग किया जा रहा है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकाधिक घरों तक पीएनजी सुविधा पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सड़कों की मरम्मती एवं अनुरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि जिले के नौ प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों की स्थापना तथा 21 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) की शुरुआत शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान बसेरा-02 की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अंचलों में अब तक 1776 भूमिहीन सुयोग्य श्रेणी के पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। नवंबर माह में भी बड़ी संख्या में पात्र लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्व महाअभियान के तहत सीतामढ़ी जिले में कुल 1,54,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,31,275 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। इसी प्रकार, पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले तीन महीनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक कुल 33,233 राशन कार्ड बनाए गए हैं। पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। इनमें स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज योजना, मेहसौल ओवरब्रिज का निर्माण, पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर का समग्र विकास तथा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त सोनबरसा एवं नानपुर प्रखंडों में औद्योगिक विकास के उद्देश्य से इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति से भी मीडिया को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जिले से जुड़ी प्रमुख सड़क परियोजनाओं की जानकारी देते हुए एनएच-227ए राम-जानकी मार्ग परियोजना, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन सड़क परियोजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो तथा इनका वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ,सीएम फेलो पूजा गुप्ता की भी उपस्थिति रही।General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Bihar Health Department Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Road Construction Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Sitamarhi, Bihar | Nov 2, 2026
नशामुक्त बिहार अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का दिया निर्देश सूखे नशे सहित शराब, तंबाकू एवं गुटखा के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज विमर्श सभा कक्ष में नशामुक्त बिहार अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार,प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी बृजकिशोर पांडेय , नगर आयुक्त श्री गजेंद्र प्रसाद सिंह, उत्पाद अधीक्षक श्री सौरभ कुमार ,डीपीआरओ कमल सिंह ,सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि जिले में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह अभियान आगामी 26 नवंबर तक चलेगा। अभियान को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर इसे जन-अभियान का स्वरूप देने के उद्देश्य से उक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नशे के विरुद्ध, विशेषकर सूखे नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों एवं इसके सेवन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से व्यापक एवं सघन जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें आम जनमानस की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं जिले के अन्य नगर निकायों में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, नुक्कड़ नाटक, फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से आम लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए जिला जन संपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पहले से संचालित जागरूकता गतिविधियों को और गति देते हुए अभियान को अधिक प्रभावी एवं जनसहभागितापूर्ण बनाया जाए। बैठक में डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया गया कि वार्ड स्तर तक जीविका दीदियों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। इस कार्य में ब्रह्माकुमारी संस्था का भी सहयोग लेने की बात कही गई। साथ ही, चिन्हित सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया गया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य उपलब्ध माध्यमों का उपयोग करते हुए शराब, तंबाकू एवं गुटखा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति आम लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक परिवार तक पहुंचना चाहिए, ताकि नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। बैठक में शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी अपने-अपने स्तर से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर जागरूकता, जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
Sitamarhi, Bihar | Nov 2, 2026
जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस लाईव। स्थल :- समाहरणालय, विमर्श कक्ष।
Sitamarhi, Bihar | Nov 2, 2026
सीतामढ़ी में गौरीशंकर रिसोर्ट का भव्य उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक साज-सज्जा से लोगों को मिलेगा शानदार आयोजन स्थल! #GauriShankarResort #SitamarhiNews #Sitamarhi #BiharNews #GrandOpening #सीतामढ़ी #गौरीशंकररिसोर्ट #BNPNews #RKSoniJournalist
Dumra, Sitamarhi | Nov 2, 2026