अशोक नगर: वेतन न मिलने पर जिला अस्पताल के कर्मचारियों की हड़ताल, कलेक्ट्रेट पहुंचे पर सिविल सर्जन ने रोका
अशोकनगर जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, मल्टी टास्क और वार्ड बॉय शुक्रवार सुबह 7 बजे से हड़ताल पर हैं। उन्हें बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया। शुरुआत में सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।