हमीरपुर: लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया पुलिस बल को रवाना
लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए SP ने परेड ग्राउंड से पुलिस बल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। SP ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर यात्रा तथा मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में हिदायत दी। SP ने निर्देशित किया कि सतर्क एवं संवेदनशील रहकर चुनाव ड्यूटी करें, ये एक महत्वपूर्ण ड्यूटी है।