हमीरपुर: हमीरपुर पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र गिरफ्तार गत दिनों सड़क पर मिला था युवक का शव
सदर कोतवाली इलाके के चंदुली तीर के पास सड़क किनारे मिले शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंकने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुये बताया कि लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर शव को स्टेट हाईवे राठ रोड पर फेंक कर आरोपी फरार हो गये थे।