खरगौन रविन्द्र भवन भोपाल में अमृत हरित महाअभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का सीधा प्रसारण खरगोन नगर पालिका में स्थित नगर परिषद के हाल में आयोजित किया गया। साथ ही कार्यशाला का सीधा प्रसारण जिले की नगरीय निकायों में भी किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा एवं पार्षद उपस्थित थे।