खरगोन जिले की भगवानपुरा जनपद क्षेत्र की उमरिया पंचायत क्षेत्र में हुए बांध एवं कूप निर्माण कार्य में श्रमिकों को मजदूरी नही मिलने का मामला तुल पकडऩे लगा है। करीब 2 साल से अपनी दो माह की मजदूरी पाने के लिए मजदूर पंचायत के चक्कर काट रहे है। पंचायत सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक द्वारा संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है।