सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद ने ईदगाह मोहल्ला में सीएनटी नेचर की जगह पर अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया
सिमडेगा नगर परिषद द्वारा शहर के ईदगाह मोहल्ला में सीएनटी नेचर की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को मंगलवार को 10:00 बंद कर दिया। इस संबंध में प्रशासक अरविंद तिर्की के द्वारा 11:00 जानकारी देते हुए बताया गया कि म्युनिसिपल एक्ट के तहत नोटिस भेजा जा रहा है। अगर इसके बाद भी अगर नहीं बंद हुई तो जुर्माना लगाकर तोड़ दिया जाएगा।