सिमडेगा: संगठन सृजन: कार्यकर्ताओं की राय से बनेगी कमेटी, पारदर्शी प्रक्रिया से होगा जिलाध्यक्ष का चयन: अजय सहदेव
कांग्रेस ने संगठन सृजन की नई प्रक्रिया शुरू की है, अब पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कमिटी कार्यकर्ताओं की राय से बनेगी। पंचायत कमिटी में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जिला अध्यक्ष चयन भी अब कार्यकर्ताओं की राय से होगा ताकि पारदर्शिता व लोकतंत्र मजबूत हो। मंगलवार को 10 बजे पर्यवेक्षक अजय सहदेव ने जानकारी दी।