हसनपुर: रहरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंशीय पशुओं की मौत, भाकियू पदाधिकारियों ने किया जाम
रहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंशीय पशुओं की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।