Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
usr12869801
आधार कार्ड सेंटर के बाहर फॉर्म भरने के नाम पर 20 से 50 रुपये वसूली का आरोप, लोगों ने उठाए सवाल सुबह से शाम तक सेंटर के बाहर बैठे रहते हैं दो व्यक्ति, नोटिस हटाए जाने का भी दावा ADC अमित मेहरा ने दिए जांच के आदेश 👇👇
Chamba, Chamba
| Oct 22, 2026
MORE NEWS
होली में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की कल रात करंट लगने से मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार आज कर दिया गया। वहीं मोके पर मौजूद ए पी एम सी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने इस घटना पर दुख जताते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि इसके चलते मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। Himachal Times TV
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
चंबा में आधार कार्ड सेंटर के बाहर फॉर्म भरने के नाम पर वसूले जा रहे 20 से 50 रुपये। जबकि ये फॉर्म आधार सेंटर में फ्री भरी जाती है। Himachal Times TV #highlight #chamba #ChambaNews
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम वीडियो, भावुक करने वाली, भाई आप हमेशा याद रहोगे 🙏ॐ शांति
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल के गीतों पर झूमे सराहन के लोग रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगीतों की धूम, जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने भेंट किए 11 हजार रुपये साहो, चंबा | 22 अक्टूबर 2026 चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत सराहन में रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों और संगीत की खूब धूम रही। चंबा के नामी कलाकारों सुभाष प्रिंस, प्रदीप सरयाल और सावन जरयाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन वर्ष 1993 से लगातार रामलीला का मंचन करता आ रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी क्लब की ओर से दस दिनों तक रामलीला का मंचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसके समापन के अगले दिन बुधवार, 21 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की आरती से हुआ कार्यक्रम का आगाज सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत क्लब के सदस्यों ने प्रभु श्रीराम की आरती के साथ की। इसके बाद चंबा के युवा कलाकार मास्टर मनन ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़ी और पंजाबी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद गायिका मिस पूजा ने अपनी गायिकी से समां बांधा। साल घाटी से संबंध रखने वाले युवा कलाकार प्रदीप सरयाल ने पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। सावन जरयाल ने पिता शेर सिंह की यादें कीं ताजा कार्यक्रम का भावुक पल उस समय आया, जब स्वर्गीय लोक गायक शेर सिंह जरयाल के सुपुत्र सावन जरयाल ने मंच संभाला। उन्होंने अपने पिता के गाए गीतों को प्रस्तुत कर लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। उनकी प्रस्तुति के दौरान माहौल भावुक हो गया। विशेष रूप से जब उन्होंने अपने पिता की याद में गीत “तेरे जेहा गायक नि होणा ओ, शेर सिंह जरयाला हो” प्रस्तुत किया, तो पंडाल में मौजूद कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस प्रस्तुति ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और दिवंगत लोक गायक की संगीत विरासत को याद किया गया। सुभाष प्रिंस के गीतों पर देर तक झूमे दर्शक इसके बाद मंच पर पहुंचे ‘वॉइस ऑफ शिमला’ फेम गायक सुभाष प्रिंस ने श्रीराम भजन से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। उनकी गायिकी पर दर्शक खूब झूमे और सांस्कृतिक संध्या का माहौल देर तक संगीतमय बना रहा। राज सिंह ठाकुर ने भेंट किए 11 हजार रुपये कार्यक्रम में करियां वार्ड के जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रामलीला क्लब के सदस्यों ने उन्हें हिमाचली टोपी, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज सिंह ठाकुर ने अपनी निजी कमाई से रामलीला क्लब को 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। साथ ही क्लब की मांग पर अगले वर्ष रामलीला शुरू होने से पहले क्लब को अपना साउंड सिस्टम खरीदकर देने की घोषणा भी की। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सराहन के लोगों के साथ उनका गहरा नाता रहा है और वह यहां के लोगों को हमेशा अपने परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लेकर जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश भी दिया। क्लब के सदस्यों सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद इस अवसर पर रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन के अध्यक्ष राज कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष मनेश कुमार सहित क्लब के सदस्य विजय, सुनील, राजेश, कनु, बबलू, सुभाष और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। रामलीला क्लब युवक मंडल सराहन का यह आयोजन धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। Tribal Live News सच के साथ, निडर, निष्पक्ष, बेखौफ।
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
होली में करंट लगने से युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की मौत, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों के दौरान हुआ हादसा, शोक में डूबा क्षेत्र; दौरे के सभी कार्यक्रम स्थगित होली/चंबा | TRIBAL LIVE NEWS होली क्षेत्र में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रमणि कुलेठी मुख्यमंत्री के होली क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान बीती रात वह बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे करंट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का आज होली क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने थे। हालांकि, चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन के बाद मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने जताया शोक घटना पर एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। ललित ठाकुर ने बताया कि इस दुखद घटना के चलते मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। चंद्रमणि कुलेठी के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक है। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। TRIBAL LIVE NEWS परिवार दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। बाइट: ललित ठाकुर, अध्यक्ष, एपीएमसी #TribalLiveNews #होली #चंद्रमणिकुलेठी #चंबा #हिमाचलप्रदेश #श्रद्धांजलि
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
युवा कांग्रेस के उभरते चेहरे चंद्रमणि कुलेठी का निधन, अधूरा रह गया राजनीतिक सफर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का होली में करंट लगने से असमय निधन हो गया। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन से युवा कांग्रेस ने एक उभरता हुआ नेता खो दिया। विनम्र श्रद्धांजलि। #चंद्रमणि_कुलेठी #ChandramaniKulethi #युवा_कांग्रेस #HimachalYouthCongress #हिमाचल_प्रदेश #चंबा #होली #दुखद_निधन #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
Jai mata Di
Chamba, Chamba | Oct 22, 2026
अनिल ढकोग उतरे अनशन में बैठे लोगों के समर्थन में, दिया कल तक समय, नहीं तो करेंगे मुख्यमंत्री घेराव
Chamba, Chamba | Oct 21, 2026