मंझनपुर: क्राइम सीन रिक्रेशन करने पहुंची पुलिस का अड़हरा गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध, एसपी ऑफिस का किया घेराव
करारी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को विजय हत्याकांड में क्राइम सीन रिक्रेट किया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी रनजीत ने विजय के घर वालों को जेल से छूटने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर मंझनपुर एसपी दफ्तर का घेराव कर आरोपी को जल्द जेल भेजने की मांग उठाई है।