मंझनपुर: पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी ने 10 थानाध्यक्ष व कई चौकी इंचार्ज के कार्य क्षेत्र में किए हैं बदलाव
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा भोर में सूचना दी गई है कि जनपद के 10 थानाध्यक्ष और कई चौकी इंचार्ज के तबादले किए गए हैं।जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबे समय से एक जगह पर कार्यरत सबइंस्पेक्टर के भी बदलाव किए गए हैं।26 दरोगाओं में ज्यादातर चौकी इंचार्ज शामिल हैं।एसओजी इंचार्ज को भी थाना दिया गया है, कड़ा धाम, चरवा, पश्चिम शरीरा के एसओ बदले गए हैं।