मंझनपुर: सरसवां ब्लाक कक्ष मे प्रधान व सचिव की शराब पार्टी, शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया मे हुआ वायरल
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड सरसवां के मीटिंग हाल मे शराब पार्टी का एक फोटो वायरल हो गया है। बृहस्पतिवार को अफसरों ने प्रकरण का संज्ञान लेकर बीडीओ सरसवां से जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच के आदेश जारी होने के बाद से शराब पार्टी मे शामिल ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी लापता बताए जा रहे है।