मंझनपुर: नगर पालिका मंझनपुर दफ्तर में सभासदों का प्रदर्शन, अध्यक्ष व ईओ के आपसी रार में क्षेत्र के विकास ठप होने का आरोप
मंझनपुर नगर पालिका दफ्तर में सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है नगर पालिका दफ्तर में अध्यक्ष ईओ की खींचतान में क्षेत्र के विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता अब उनसे विकास के बाबत सवाल करने लगी है। लेकिन नगर पालिका दफ्तर में कमीशन के चलते अध्यक्ष ईओ में खींच तान चल रही है।