Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे ईदगाह, बकरीद को शांति एवं सद्भाव का प्रतीक कहा तो हिंदूवादी संगठन भड़के। भाजपा कार्यकर्ताओं में ...

Morena Nagar, Morena | May 29, 2026

MORE NEWS

अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने चंबल घाटों का किया निरीक्षण

मुरैना/ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने रविवार को राजघाट चंबल, रिठोरा घाट एवं कुल्हाड़ा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि घाटों पर स्थापित स्थायी पुलिस चौकियों एवं टेंटों में तैनात बल पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निगरानी बनाए रखे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध रेत परिवहन नहीं होना चाहिए। यदि कहीं भी अवैध गतिविधि अथवा रेत परिवहन की आशंका दिखाई दे तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी पुलिस बल को निरंतर गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राजघाट स्थित एसएएफ कैंप से रेलवे पुल तक समूचे घाट क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी निगरानी एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों से भी संवाद किया तथा उन्हें अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि चंबल क्षेत्र में अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए निरंतर निगरानी एवं संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी हरीश चंद्र बघेल, राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने चंबल घाटों का किया निरीक्षण मुरैना/ कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने रविवार को राजघाट चंबल, रिठोरा घाट एवं कुल्हाड़ा घाट का संयुक्त निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि घाटों पर स्थापित स्थायी पुलिस चौकियों एवं टेंटों में तैनात बल पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निगरानी बनाए रखे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध रेत परिवहन नहीं होना चाहिए। यदि कहीं भी अवैध गतिविधि अथवा रेत परिवहन की आशंका दिखाई दे तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी पुलिस बल को निरंतर गश्त एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने राजघाट स्थित एसएएफ कैंप से रेलवे पुल तक समूचे घाट क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी निगरानी एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों से भी संवाद किया तथा उन्हें अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि चंबल क्षेत्र में अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए निरंतर निगरानी एवं संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी हरीश चंद्र बघेल, राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारी तथा पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ किसानों के कल्याण का संदेश लेकर पहुंचे श्री महेंद्र सिंह यादव  

अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। इस वर्ष किसानों के कल्याण, आर्थिक उन्नति एवं कृषि विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 
 रविवार को मुरैना जिले के प्रवास के दौरान श्री महेंद्र सिंह यादव ने रिठोराकलां, पढ़ावली, कुतवार, अजनौधा, दिमनी, गोठ, बडफरा एवं अंबाह क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं पैक्स समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता कर्मियों से संवाद किया।    
 भ्रमण के दौरान प्रशासक श्री यादव द्वारा सभी संस्थाओं में किसानों का सम्मान किया गया तथा उनके कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए सहकारिता आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना से जुड़कर विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासक श्री यादव ने विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। श्री यादव ने वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि “हरित सहकार अभियान” पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित विकास की गतिविधियों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए।
 प्रशासक श्री यादव ने बताया कि प्रदेशभर में 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक सदस्यता महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभाओं में उत्कृष्ट एवं चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा तथा सहकारिता के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
 कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री गिर्राज डंडोतिया, समाजसेवी श्री दिनेश शर्मा, श्री ब्रजराज सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्यामवीर सिंह गुर्जर सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ किसानों के कल्याण का संदेश लेकर पहुंचे श्री महेंद्र सिंह यादव अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल) के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। इस वर्ष किसानों के कल्याण, आर्थिक उन्नति एवं कृषि विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रविवार को मुरैना जिले के प्रवास के दौरान श्री महेंद्र सिंह यादव ने रिठोराकलां, पढ़ावली, कुतवार, अजनौधा, दिमनी, गोठ, बडफरा एवं अंबाह क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं पैक्स समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता कर्मियों से संवाद किया। भ्रमण के दौरान प्रशासक श्री यादव द्वारा सभी संस्थाओं में किसानों का सम्मान किया गया तथा उनके कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए सहकारिता आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना से जुड़कर विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासक श्री यादव ने विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। श्री यादव ने वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि “हरित सहकार अभियान” पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित विकास की गतिविधियों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। प्रशासक श्री यादव ने बताया कि प्रदेशभर में 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक सदस्यता महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभाओं में उत्कृष्ट एवं चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा तथा सहकारिता के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री गिर्राज डंडोतिया, समाजसेवी श्री दिनेश शर्मा, श्री ब्रजराज सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्यामवीर सिंह गुर्जर सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - #JansamparkMP #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

मुरैना ब्रेकिंग ---- चंबल के प्रतिबंधित रेत का उत्खनन व परिवहन करने वाले बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के लिए चेकिंग पर लगी टीम ने एक ट्रैक्टर को रोका ट्रैक्टर ने मारी विभाग की स्कॉर्पियो को टक्कर परिवहन पुलिस पार्टी ने करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ा ट्रैक्टर

 गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मुरैना में अवैध रेत के उत्खनन व परिवहन पर जारी है कार्यवाही

इसी क्रम में आज परिवहन विभाग की टीम RTO चेक पोस्ट NH44 पर चेकिंग कर रही थी

 इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी सामने से आया परिवहन विभाग की उपनिरीक्षक मीनाक्षी गोखले व उनकी टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया 

हालांकि इस घटना में विभाग के चेकिंग कर रहे कर्मचारी बाल बाल बचे परंतु बाद में विभाग के कर्मचारी पुलिसकर्मी गाड़ियों में सवार होकर ट्रैक्टर का पीछा करने के लिए निकल पड़े और करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा

मुरैना ब्रेकिंग ---- चंबल के प्रतिबंधित रेत का उत्खनन व परिवहन करने वाले बिना नंबर प्लेट वाले वाहन के लिए चेकिंग पर लगी टीम ने एक ट्रैक्टर को रोका ट्रैक्टर ने मारी विभाग की स्कॉर्पियो को टक्कर परिवहन पुलिस पार्टी ने करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ा ट्रैक्टर गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मुरैना में अवैध रेत के उत्खनन व परिवहन पर जारी है कार्यवाही इसी क्रम में आज परिवहन विभाग की टीम RTO चेक पोस्ट NH44 पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी सामने से आया परिवहन विभाग की उपनिरीक्षक मीनाक्षी गोखले व उनकी टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया हालांकि इस घटना में विभाग के चेकिंग कर रहे कर्मचारी बाल बाल बचे परंतु बाद में विभाग के कर्मचारी पुलिसकर्मी गाड़ियों में सवार होकर ट्रैक्टर का पीछा करने के लिए निकल पड़े और करीब 20 मिनट तक पीछा करने के बाद ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा

Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे ईदगाह, बकरीद को शांति एवं सद्भाव का प्रतीक कहा तो हिंदूवादी संगठन भड़के। भाजपा कार्यकर्ताओं में ... - Morena Nagar News