धोरैया: गंगदौरी मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने उचडीहा गांव के प्रोफेसर से 80 हजार रुपए लूटे
Dhuraiya, Banka | May 15, 2025 थाना क्षेत्र के उचडीहा गांव निवासी एसडीएमवाई डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर धनंजय मंडल से गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार लुटेरों द्वारा गंगदौरी मोड़ के पास से करीब 80 हजार रुपये की लूट किए जाने का मामला सामने आया है. वे यूको बैंक की धोरैया शाखा से राशि की निकासी कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए.