धोरैया: धोरैया के सभा भवन में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक, एलडीएम की अध्यक्षता में बैंक योजनाओं की जानकारी दी गई
Dhuraiya, Banka | May 14, 2025 सभा भवन में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में एलडीएम केबी शरण, बीडीओ रश्मि भारती सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे. इस दौरान एलडीएम ने मार्च 2025 तिमाही के लिए विभिन्न बैंक शाखाओं के जमा निकासी का अवलोकन,वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए चौथी तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन आदि पर चर्चा की.