धोरैया: बेलडीहा हाट के पास बाइक और टोटो की टक्कर में एक बालक सहित तीन लोग घायल
Dhuraiya, Banka | May 15, 2025 पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे बेलडीहा हाट के समीप बाइक और टोटो की टक्कर में एक बालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए. जख्मी बालक तथा बाइक चालक को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जबकि जख्मी टोटो चालक का इलाज निजी क्लिनिक में हुआ. बाइक चालक धोरैया थाना का पुलिस कर्मी है.