धोरैया: धोरैया थाना में नए थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की, साइबर अपराध की जानकारी दी
Dhuraiya, Banka | May 14, 2025 धोरैया थाना परिसर में बुधवार की शाम करीब 4 बजे नव पदस्थापित थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र में शांति व सौहार्द कायम करने के उद्देश्य से पंचायत जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीयों एवं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से परिचय का आदान-प्रदान करते हुए पुलिस को सहयोग करने की बात कही.