दादरी: बरौला गांव में पिता की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के बरौला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिता की डांट से नाराज होकर 16 वर्षीय छात्र ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 16 वर्षीय अनमोल राठौर के रूप में हुई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।