दादरी: मुठभेड़ में घायल बदमाश उपचार के दौरान जिला अस्पताल से हुआ फरार, पुलिस कर रही है घटना की जांच
नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश उपचार के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है की लापरवाही बरतने वाले उप निरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।