दादरी: सलारपुर गांव में दबंगों ने वृद्ध महिला के साथ की अभद्रता व मारपीट, पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
नोएडा के सलारपुर गांव में दबंगों द्वारा वृद्ध महिला के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया है कि लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है उल्टा उसे ही धमकाया जा रहा है।