दादरी: इंडियन पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुई चोरी की मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की मोटरसाइकिल व 2 अवैध चाकू बरामद कर लिए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से शिवम व रघुवेंद्र के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जो वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में बेच रहे थे।