दादरी: बोटैनिकल गार्डन ऑटो स्टैंड से पुलिस ने पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 शातिर टप्पेबाजों को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए डबल पैसे करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साथी टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 500 के नोटों की 7 नकली गाड़ी भी बरामद की हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से रवि व प्रदीप के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।