दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार, 9.200 किलो अवैध अफीम पोस्त डोडा बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को 1 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ से तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम पोस्त डोडा भी बरामद किया है। अभियुक्त पहचान मूल रूप से धर्मेंद्र के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।