जगदलपुर: अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और महापौर संजय पांडे ने अर्पित की श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित अमर जवान ज्योति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं महापौर संजय पांडे ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया।