शाहपुरा के सोनी परिवार का महाकाल से अटूट श्रद्धाभाव, पूर्णिमा पर प्रातः 11:15 बजे होगा चांदी के मुकुट का अर्पण
भीलवाड़ा:शाहपुरा :सुभाष व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को शाहपुरा के सोनी परिवार द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट अर्पित किया जाएगा।
शाहपुरा के विद्वान पंडित अशोक पांडिक ने बताया कि स्वर्गीय बुद्धिप्रकाश के पुत्र विमल सोनी, सोनू सोनी एवं संजय सोनी परिवार की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ यह चांदी का मुकुट महाकाल बाबा को समर्पित करेंगे। पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में प्रातः 11:15 बजे विशेष पूजन-अर्चना के साथ भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट अर्पित किया जाएगा।
इस धार्मिक यात्रा में शामिल होने के लिए शाहपुरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस द्वारा उज्जैन के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने "जय श्री महाकाल" के जयघोष लगाए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
सोनी परिवार की इस धार्मिक सेवा और भगवान महाकाल के प्रति अटूट श्रद्धा की नगर में सराहना की जा रही है। पूर्णिमा के इस पावन अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण बना हुआ है।