नाथनगर: यूको आरसेटी में जिला अग्रणी प्रबंधक का दौरा, प्रशिक्षण गतिविधियों का किया निरीक्षण
यूको आरसेटी, नाथनगर में नव पदस्थापित जिला अग्रणी प्रबंधक शैलेश कुमार गुप्ता का औपचारिक दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। दौरे के क्रम में उन्होंने वर्तमान में चल रहे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया।