चैनपुर: आदिवासी नेत्री निशा भगत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
चैनपुर प्रखंड के बरडीहा पंचायत अंतर्गत उरू गांव निवासी आदिवासी नेत्री निशा भगत का शनिवार को उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता बंधु भगत ने मुखाग्नि दी। बेटी को अंतिम विदाई देते समय परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए उरू