महासमुंद: थाना सिटी कोतवाली महासमुंद क्षेत्र से गुमशुदा हुई नाबालिग बालिका, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
14 वर्ष 04 माह 05 दिन की नाबालिग बालिका 4 मार्च की सुबह घर से बिना बताए अचानक गुमशुदा हो गई, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चलने पर नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया गया है ।