महासमुंद: कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में 40 आवेदन मिले, संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए गए निर्देश
कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में अपर कलेक्टर निर्भय साहू और डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से उनकी मांगों व समस्याओं से संबंधित आवेदनों पत्रों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदन के निराकरण करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में 40 आवेदन मिले।