महासमुंद: लाइवलीहुड कॉलेज बिरकोनी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सिलाई का दिया जा रहा है निःशुल्क प्रशिक्षण
लाइवलीहुड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 20 युवतियों व महिलाओं को सिलाई का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग तथा जिला अंत्यावसायी विभाग में संचालित योजनाओं के माध्यम से ऋण एवं अनुदान प्राप्त कर स्वयं का रोजगार भी कर सकते हैं ।