महासमुंद: ग्राम सपोस में 1 व्यक्ति की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस ने दी जानकारी
आरोपियों के नाम हेतराम धृतलहरे, मनोहर धृतलहरे, देवराज धृतलहरे, चंद्रप्रकाश पटेला, करन धृतलहरे और सुनील अनंत हैं, जिन्हें थाना सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है । आरोपियों ने 5 मार्च की रात को ज़मीन के पुराने विवाद व अपने नाती से हुए विवाद का विरोध करने पहुचे मृतक शंकर ध्रुव की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी थी ।