महासमुंद: महासमुंद जिले के जनपद व ग्राम पचायतों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम हुआ आयोजित
आज कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया, जिसका प्रसारण ज़िले के सभी जनपद पंचायतों में प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। वहीं सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ नागरिक एवं आम जनता मौजूद थे।