कनवास: दरा में तेज आंधी तूफान से कोटा-झालावाड़ मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड कार पर गिरा, कार हुई क्षतिग्रस्त
Kanwas, Kota | May 28, 2025 कनवास क्षेत्र के दरा स्टेशन में बुधवार शाम करीब 6 बजे चली तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वही तेज हवा से नेशनल हाईवे 52 कोटा-झालावाड़ मार्ग पर लगा संकेतक बोर्ड सड़क से गुजरती कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बोर्ड सड़क पर गिरने से दोनों और लंबा जाम गया। वही कई जगह पुराने पेड़ भी धाराशाही होकर गिर पड़े।