लखीसराय: लखीसराय में सिनेयात्रा समारोह के पहले दिन सम्मान और विरासत का संगम, 'भैया' फिल्म देख भावुक हुए दर्शक
लखीसराय संग्रहालय में शनिवार अपराह्न 6:30 बजे DM द्वारा दीप प्रज्वलित कर सिनेयात्रा के त्रिदिवसीय समारोह का शुभारंभ हुआ. स्व. डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं डॉ. राजकिशोरी सिंह को मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. साथ ही पहली मगही फ़िल्म भैया के प्रदर्शन से दर्शक भावुक हो उठे. कार्यक्रम ने क्षेत्रीय सिनेमा की विरासत को जीवंत किया.