प्रेस नोट
यातायात पुलिस जिला दतिया
*यातायात पुलिस दतिया एवं प्रशासन द्वारा शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिये व्यापारी वर्ग की ली गई मीटिंग*
जिला सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग दिनांक 03.09.2026 में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें यातायात पुलिस द्वारा शहर में व्यस्ततम मार्गों पर स्थित बाजारों में व्यापारियों के माल को लोड-अनलोड करने का समय निश्चित करने के लिये प्रस्ताव दिया गया था। उक्त प्रस्ताव पर विचार करते हुये कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर के व्यापारियों की मीटिंग आयोजित करने के संबंध में निर्देश दिये गये थे जिनके पालन में आज दिनांक को श्री अजय झा तहलीसदार दतिया एवं यातायात प्रभारी की उपस्थिति में शहर के व्यापारियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई । प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा रखे गये प्रस्ताव “माल लोडिंग-अनलोडिंग हेतु समय प्रात: 1100 बजे तक एवं रात्रि में 2000 बजे के बाद का समय पर आम सहमति बनी । जिसके संबंध में प्रस्ताव यातायात पुलिस द्वारा प्रथक से तैयार किया जाकर स्वीकृत कराया जायेगा।
यह कि मीटिंग के बाद प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा किला चौक पर यातायात को बाधित करने वाले पॉइंटों का निरीक्षण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से टाउन हॉल पर स्थित पार्किंग स्थल, पटवा तिराहा पर विवेकानंद पार्किंग के आस-पास का क्षेत्र, किला चौक, दर्गाह के पास का क्षेत्र निरीक्षण किया गया । उक्त मार्गों पर अतिक्रमण वाले स्थलों को चिन्हित कर सामूहिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में रणनीति तैयार की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशासन की ओर से तहलीसदार दतिया, आरआई (राजस्व), यातायात प्रभारी एवं व्यापारी वर्ग से श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री राजू गुगौरिया, श्री राजू नगरिया, श्री संजय सिजरिया, श्री घनश्याम रतनाणी आदि उपस्थित रहे।
यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित रहें।