अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी आकाश कुलहरि के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ0 ईशान सोनी के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना द्वारा 12 अदद गुमशुदा मोबाइल को बरामद किया गया। मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के खिले चेहरे।
विगत दिनों कुछ आवेदकों के मोबाइल फोन कहीं गुम हो गये थे, जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाने में दर्ज कराई थी। साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम मोबाइलों को ट्रैक किया और उन्हें सकुशल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होने जालौन पुलिस व साइबर क्राइम थाना टीम की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बरामदगी विवरण- 12 अदद मोबाइल
मोबाइलों को बरामद करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम
-: ऑनलाइन / साइबर फ्रॉड हेतु:-
टोलफ्री नम्बर 1930/112
Email- cybercrime.jl-up@gov.in
मो0नं0:- 7839860021