कटघोरा: कटघोरा में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध, 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश, बायपास से गुजरेंगे भारी वाहन
Katghora, Korba | Oct 16, 2026 दशहरा और नवरात्रि पर्व को देखते हुए कटघोरा नगर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने सख्त पाबंदी लगा दी है। अनुविभागीय दंडाधिकारी कटघोरा ने आदेश जारी कर 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश और आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।