#गाजीपुर: जुए के अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा घायल; आरोपी ग्राम प्रधान ने थाने में किया सरेंडर
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहाव गांव में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो युवकों को गोली लग गई। गंभीर हालत में दोनों को वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहाव गांव के पासीपुरवा स्थित तालाब के किनारे करीब 8 से 10 लोग जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान बकराबाद गांव के ग्राम प्रधान संजय बिंद अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और जुआ खेलने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ग्राम प्रधान संजय बिंद ने फायरिंग कर दी।
गोली लगने से सुरेंद्र राम के दाहिने हाथ में और अजय कुमार के पेट में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान अजय कुमार की मौत �