महिला रामलीला समिति द्वारा गढ़ी कैंट में भव्य रामलीला का आयोजन; मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी रहे उपस्थित।
देहरादून गढ़ी कैंट डाकरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर महिला रामलीला समिति द्वारा भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें मंचन करने वाले सभी कलाकार और आयोजन समिति के सदस्य केवल महिलाएं हैं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी उपस्थित रहे।मंच को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने राम और कृष्ण के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "राम और कृष्ण दोनों एक ही सत्ता के दो रूप हैं, जिनमें तनिक भी अंतर नहीं है। जहाँ भगवान श्री राम 'मर्यादा पुरुषोत्तम' हैं और उनके नेत्रों व स्वभाव में गंभीर मर्यादा झलकती है, वहीं योगीराज भगवान श्री कृष्ण 'लीला पुरुषोत्तम' हैं, जिनके नेत्रों में एक विशेष चपलता और नटखटपन दिखाई देता है। दोनों का आंतरिक और बाह्य आध्यात्मिक स्वरूप पूरी तरह एक है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Ramleela #Dakrabaazar #Mahilaramleelasamiti